कपड़े की दुकान में पांच लाख रुपए के पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कपड़े की दुकान में छापेमारी कर पांच लाख रुपए के पटाखे बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर निवासी दीपक की कपड़े की दुकान पर छापेमारी की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि कपड़े की दुकान में अवैध रूप से पटाखे बेचे जाने की सूचना पर दुकान की तलाशी ली, जहां विभिन्न प्रकार के पटाखे रखे मिले। दुकान के निकट एक स्थान पर अतिरिक्त स्टॉक भी बरामद हुआ।
बरामद पटाखों में अनार, सुतली बम, माचिस बम, स्पार्कलर और अन्य सामग्री शामिल है, जिनकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी दीपक, जो ग्राम गोहरा आलमगीरपुर का निवासी है, ने पूछताछ में कबूल किया कि वह दीपावली पर इन्हें बेचने के उद्देश्य से लाया था। उसके पास पटाखे बेचने या स्टोर करने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।












