कन्या विवाह योजना के तहत शिक्षिका की बेटी की शादी के लिए 55 हजार रुपए भेंट किए

हापुड़।
टीचर्स सेल्फ केअर टीम के संस्थापक विवेकानंद के द्वारा चलाई जा रही एक और महत्वपूर्ण योजना कन्या विवाह योजना के तहत जनपद हापुड़ के निजामपुर स्थित शिवा ढाबा में लाभार्थी शिक्षिका मोबिना परवीन ( सहायक अध्यापिका ) प्राथमिक विद्यालय बदरखा, गढ़ मुक्तेश्वर को बेटी की शादी के लिए 55 हजार रुपए का सहयोग चेक टीम के माध्यम से दिया गया ।
टी एस सी टी टीम दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक संबल तो प्रदान कर ही रही है साथ ही साथ शिक्षकों की बेटियों के विवाह में भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है ! यह योजना इसी वर्ष शुरू की गयी है इस योजना में जनपद के अध्यापक / अध्यापिकाएं, शिक्षा मित्र शामिल हो सकते हैं।
चेक वितरण मंडल प्रवक्ता जयश्री व जिला संयोजक नौशाद अली के द्वारा किया गया लाभार्थी शिक्षिका मोबिना परवीन ने टी एस सी टी टीम का आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर टीम के साथी आशा, नीरज चौधरी, अंशु सिद्धू, मो. आबिद अली,रजनी, नितिमा, विजय जैन , मोनिका प्रभा आर्य आदि शिक्षकों की उपस्तिथि रही।












