कड़ाके की ठंड में भी अवैध टोल टैक्स हटाने लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

हापुड़।
मंगलवार को कड़ाके ठंड में भी गढ़मुक्तेश्वर तहसील प्रांगण में ब्रजघाट टोल प्लाजा हटाने,ब्रजघाट बाईपास स्याना चौराहा पर निकलाने व तिगरी पर गंगा नदी पर पुल बनाने हेतु की मांग को लेकर नौंवे दिन भी धरना जारी रहा।
धरने पर विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व गढ़ नगर अध्यक्ष अतर सिंह कटारिया ने कहा कि कितनी टोल वसूली गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका टोल से की जा चुकी है, कितनी टोल वसूली बाकी है,और किस बात के लिए टोल वसूली की जा रही है,एवं ब्रजघाट बाईपास को टोल के पास निकाले जाने से कैसे जाम खत्म होगा। इस बाईपास को गढ़मुक्तेश्वर स्याना चौराहा पर निकाले जाने से ही जनता का हित होगा व लठीरा तिगरी पर पुल बनाई जाने से ही सारे क्षेत्र का जाम समाप्त हो पाएगा।
इस अवसर पर जयसिंह राणा,मोंटी चौधरी,अतर सिंह कटारिया,बबलू एडवोकेट,प्रशांत अग्रवाल,दीपक कश्यप,कुंवर पाल सिंह,अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी,रामेश्वर त्यागी,मनवीर सिंह,राकेश कर्दम,राजकुमार प्रजापति,दीपक कश्यप, आशुतोष,नितिन भारती,राजेंद्र कुमार,अनुज कुमार,भोज वीर सिंह,विकास कुमार,संदीप कुमार,चंद्रपाल सिंह, राजवीर शर्मा,रामानंद शर्मा,कैलाश हारून,विपुल मित्तल इत्यादि रहे।













You made some nice points there. I looked on the internet for the issue and found most persons will consent with your website.
Hi my family member! I wish to say that this post is awesome, nice written and include almost all significant infos. I would like to look extra posts like this .