ओडिशा में रेल हादसे में मृत लोगों की आत्मशांति के लिए मौन रखा
June 3, 2023
12 412 1 minute read
गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिसर में उड़ीसा में हुए रेल हादसे में मृत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए पालिका अध्यक्ष सहित सभासद और अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया।
शनिवार को आयोजित शोक सभा में पालिका अध्यक्ष राकेया बजरंगी ने कहा कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल 900 से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। जिसके चलते आज नगर पालिका में भी हादसे में मारे गए लोगों केी आत्मशांति के लिए शोक सभा की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए, जिसमें जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों सहित सभासदों ने मृतक आत्माओं की शांति की प्रार्थना।
Like this:
LikeLoading...
Deewan Global SchoolAdmission openसंपर्क करे :7055651651
12 Comments