ऑटो रिक्शा महिला यात्री के एक लाख रुपए का थैला लेकर फरार, एफआईआर दर्ज

ऑटो रिक्शा महिला यात्री के एक लाख रुपए का थैला लेकर फरार, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ऑटो से बेटी के घर जा रही एक महिला से एक लाख रुपए का बैंग लेकर
ऑटो चालक फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला निवासी ओमवती 24 दिसंबर को एक लाख रुपये लेकर अपनी बेटी के पास जा रही थीं। उन्होंने हापुड़ जाने के लिए तहसील चौपला के पास एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो चालक ने उन्हें तहसील चौपला पर उतार दिया, लेकिन रुपयों से भरा थैला ऑटो में ही रह गया। जैसे ही महिला को पता चला, ऑटो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












