एसपी ने जिलें 10 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल , देवेंद्र बिष्ट बने हापुड़ कोतवाल

एसपी ने जिलें 10 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल , देवेंद्र बिष्ट बने हापुड़ कोतवाल
, हापुड़।
जिलें की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने सात थाना प्रभारियों सहित दस इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया।
एसपी केजी सिंह ने बताया कि नीरज कुमार को गढ़मुक्तेश्वर से धौलाना थाने का प्रभारी बनाया गया है। देवेंद्र सिंह बिष्ट को धौलाना से हापुड़ नगर थाने की जिम्मेदारी मिली है। मनोज कुमार को बहादुरगढ़ से गढ़मुक्तेश्वर भेजा गया है। पूर्व वाचक पुलिस अधीक्षक धीरज मलिक अब बहादुरगढ़ थाने के प्रभारी होंगे।
उन्होंने बताया कि मुनीष प्रताप सिंह को हापुड़ नगर से बाबूगढ़ थाने में स्थानांतरित किया गया है। अखिलेश कुमार त्रिपाठी पुलिस लाइन्स से अपराध शाखा के प्रभारी बने हैं। श्योपाल सिंह को वाचक पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
मनीष चौहान को पीआरओ से हाफिजपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। शाहनज़र को पुलिस लाइन्स से न्यायालय सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया है। महेंद्र सिंह को बाबूगढ़ से सिम्भावली थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।












