एलायंस क्लब क्रिस्टल ने धूमधाम से मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

*एलायंस क्लब क्रिस्टल ने धूमधाम से मनाया 79 वा स्वतंत्रता दिवस*
*एलायंस क्लब हापुड क्रिस्टल ने सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल अनवरपुर में बच्चो के साथ मनाया भारत देश का 79 वा स्वतंत्रता दिवस जिसमे क्लब के vdg -1 एली भगवंत गोयल जी ने ध्वजारोहण किया जिसके पश्चात बच्चो ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति दी और देश भक्ति गानों पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के उपरान्त एलायंस क्लब क्रिस्टल के सदस्यों ने बच्चो को बिस्किट, फ्रूटी, तिरंगा झंडा एवं लंच बॉक्स उपहार में दिये जिसको पाकर बच्चो ने भारत माता की जय का उदघोष किया जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।*
*कार्यक्रम में रवि मोहन गर्ग भगवंत गोयल, योगेन्द्र अग्रवाल,कपिल अग्रवाल,पंकज कंसल,सर्वेश गोयल, सचिन अग्रवाल,संजय वर्मा, राजेश वर्मा, मनीष गोयल, दीपक बंसल, अरुण मित्तल, नवीन जैन,आदि एलायंस साथी उपस्थित रहे।*












