एलएन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई तैराकी प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को किया पुरस्कृत

हापुड़।
गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें तैराकों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कक्षा तीन से पांचवीं वर्ग में चंद्रशेखर और कक्षा छह से आठवीं वर्ग में यक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या डॉ. आराधना बाजपेयी ने बताया कि तैराकी एक बहुत अच्छा व्यायाम भी है। इसके द्वारा बच्चे खुद को फिट रख सकते हैं। प्रतियोगिता 50 मीटर फ्री स्टाइल वर्ग की कराई गई। इसमें कक्षा तीन से पांचवीं तक के वर्ग में चंद्रशेखर ने प्रथम, श्रीयांष शर्मा ने द्वितीय, दक्ष जयंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठवीं में यक्ष ने प्रथम, लवजीत ने द्वितीय, हिमांक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12वीं में पीयूष ने प्रथम, उज्ज्वल ने द्वितीय, धुरव प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक की भूमिका कोच राजीव वर्मा और रिया वर्मा रहे। संस्था के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। सचिव विनय त्यागी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के विकास के साथ उनकी प्रतिभा को भी निखारती हैं। केके अग्रवाल ने भी विचार रखे।












