News
एम एंड एम परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, सैकड़ों लोगों ने आजादी के अग्निकुंड में अपने प्राणों की आहुति दी – अभिषेक गोयल

एम एंड एम परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, फहराया तिरंगा, सैकड़ों लोगों ने आजादी के अग्निकुंड में अपने प्राणों की आहुति दी – अभिषेक गोयल
हापुड़। दिल्ली रोड़ पर आंनद विहार आवासीय योजना में बन रहे एम एंड एम ग्रुप द्वारा बनाई जा रही हाऊसिंग सोसायटी में स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रुप से जुड़े अभिषेक गोयल ने ध्वजारोहण किया।
समाजसेवी अभिषेक गोयल ने कहा कि आजादी के 79 वें प्रवेश पर हम आज शहीदों की वजह से ही खुले आसमान में सांस ले रहे हैं। देश को आजाद करवाने में सैकड़ों लोगों ने आजादी के अग्निकुंड में अपने प्राणों की आहुति दी थी।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।