ATMS College of Education Menmoms
News

एडीजी व आईजी ने किया पुलिसचौकी व कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन

हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करनें के लिए जनपद में एक ओर पुलिसचौकी व कन्ट्रोल रूम का एडीजी व आईजी ने उद्घाटन किया।
जानकारी के अनुसार जनपद में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर एक सभी उपकरणों से सुज्जित हाईटेक पुलिस चौकी व थानों में कन्ट्रोल रुम बनाएं गए ।
एडीजी राजीव सभरवाल व आईजी प्रवीन कुमार ने हापुड़ पहुंचकर पुलिस चौकी व कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन व पौधारोपण किया।
एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि अपराध व अपराधियों का खात्मा व शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस की जिम्मेदारी हैं। हाईटेक होनें से अपराधियों को पकड़नें में मदद मिलेंगी।
इस मौकें पर एसपी नीरज जादौन,एएसपी सर्वेश मिश्रा,सीओ सिटी वैभव पाड़ें ,देहात थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ,हापुड़ कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व अधिकारियों ने हापुड़ कोतवाली में भी निरीक्षण कर कन्ट्रोल रूम का उद्घाटन किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page