एचपीडीए का चला चाबुक,दो व्यावसायिक अवैध निर्माण किये सील

एचपीडीए का चला चाबुक,दो व्यावसायिक अवैध निर्माण किये सील
-प्राधिकरण की कार्यवाही से अवैध निर्माणकर्ताओं में मचा हडक़ंप
,हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा.नितिन गौड़ के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को पुलिस बल की मौजूदगी में गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में निर्मित दो व्यावसायिक अवैध निर्माण को सील करने की कार्यवाही की गई। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं में हडक़ंप मच गया है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता,प्रभारी सचिव अमित कादयान ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में जुफैल पुत्र युनूस द्वारा स्याना चौपला के निकट 110 वर्ग मीटर व पलवाड़ा रोड ब्रजघाट पर जगवीर चौधरी द्वारा 130 वर्ग मीटर में निर्मित अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील करने की कार्यवाही की गयी।
इस अभियान में प्रवर्तन प्रभारी कमल थापर,अवर अभियंता देशपाल सिंह,सत्यवीर सिंह
व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा












