ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

एक्सिस बैंक में आरटीजीएस भुगतान को लेकर व्यापारी की बैंककर्मी से हुई नोंक-झोंक, सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, दी तहरीर

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे रोड़ स्थित एक्सिस बैंक में आरटीजीएस भुगतान को लेकर व्यापारी की बैंककर्मी नोंक-झोंक हुई। जिस पर व्यापारी ने सपा
व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

हापुड़ के पक्का बाग निवासी व्यापारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनका रेलवे रोड पर स्थित एक्सिस बैंक में करंट खाता है। वह 20 हजार रुपये का एक आरटीजीएस भुगतान कराने गए थे। नेटवर्क समस्या के चलते वह भुगतान नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर उनकी बैंक के कर्मचारियों से नोकझोंक हो रही थी। इस विवाद की उन्होंने वीडियो बना ली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पास समाजवादी पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव गोयल नाम के युवक का फोन आया। उन्होंने वीडियो को तत्काल हटाने और बैंक की ओर नहीं जाने की धमकी
। उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी तहरीर थाने में दी।

समाजवादी पार्टी का व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव गोयल ने व्यापारी के आरोपों से इंकार किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page