ई-रिक्शा सवार महिला का सोने का हार चोरी

हापुड़ ।
ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने एक अन्य महिला को बातों में उलझाकर उनके सामान में रखा लाखों रुपये का सोना का हार चोरी कर लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मधुबन कालोनी निवासी शाहिद ने बताया कि 17 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी अफसाना उसकी पुत्री मिस्बा के साथ सोने के हार में टांका लगवाने के लिए सराफा
बाजार गई थीं। हार ठीक कराकर उनकी पत्नी ने एक कपड़े की दुकान से खरीददारी की थी। मेरठ गेट पुलिस चौकी से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं, करीब दस वर्षीय बच्चे के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद महिलाओं ने उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। घर पहुंचकर पत्नी ने सामान खोलकर देखा कि उनका हार बैग में नहीं था।












