ATMS College of Education Menmoms
News

इस्कॉन पिलखुवा में जन्माष्टमी महोत्सव, दस हज़ार श्रद्धालु हुए सम्मिलित

इस्कॉन पिलखुवा में जन्माष्टमी महोत्सव, दस हज़ार श्रद्धालु हुए सम्मिलित

पिलखुवा। इस्कॉन पिलखुवा में *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव* बड़े धूमधाम और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 10,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान की असीम कृपा प्राप्त करी।

महोत्सव की विशेषता रही कि आयोजन 14 दिनों तक चला, जिसमें प्रतिदिन कृष्ण कथा, झूलन उत्सव और कीर्तन का क्रम चलता रहा। *जापान से पधारे परम पूज्य कविचन्द्र स्वामी महाराज ने कृष्ण कथा के दौरान कहा कि “कृष्ण कथा करना ही जीवन का परम लक्ष्य है।”* कथा के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिन्हें सभी भक्तो ने अत्यधिक सराहा।

जन्माष्टमी की रात्रि में भक्तों द्वारा अखंड कीर्तन एवं युगधर्म संकीर्तन बैंड के द्वारा विशेष कीर्तन हुआ। ठीक 12 बजे मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर शंख-घंटानाद और महामंत्र संकीर्तन के बीच भव्य महाअभिषेक एवं महाआरती सम्पन्न हुई। भगवान श्रीराधा-मदनमोहन को 108 से भी अधिक प्रकार के भोग अर्पित किए गए तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झूला सेवा और आरती में भाग लिया।
भंडारे में हजारों भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया

इस अवसर पर इस्कॉन पिलखुवा द्वारा सनातन धर्म के प्रचार हेतु संचालित श्रीमद् भगवद्गीता कोर्स में पंजीकरण कराया। सभी आगंतुकों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. I am not sure where youre getting your info but good topic I needs to spend some time learning much more or understanding more Thanks for magnificent info I was looking for this information for my mission

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page