इंस्टाग्राम पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर व फोटो व अश्लील गाना लगाकर किया वायरल, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक युवती की अज्ञात व्यक्ति ने
इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फोटो व अश्लील गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ले निवासी युवती ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। आरोपी ने युवती की फोटो पर अश्लील गाने लगाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से परिवार को बुरी तरह मानसिक परेशानी हो रही है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












