ATMS College of Education Menmoms
News

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर को देशभर में सर्वश्रेष्ठ चैप्टर के लिए किया गया पुरूस्कृत , उघमियों ने दी बंधाई

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ चैप्टर को देशभर में सर्वश्रेष्ठ चैप्टर के लिए किया गया पुरूस्कृत , उघमियों ने दी बंधाई

, हापुड़।

लखनऊ में आयोजित औद्योगिक संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की 34वीं वार्षिक में देशभर के उघमियों ने भाग लिया, जिसमें आईआईए हापुड़ चैप्टर को देश में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए चुना गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एमएसएमई के विकास के लिए आईआईए के प्रयासों और पहलों की सराहना की। उन्होंने देश के सबसे बड़े एमएसएमई एसोसिएशन में से एक के रूप में आईआईए के बढ़ते दायरे को प्रमाणित किया।

इ, दौरान बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के 700 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया। इस सभा में हापुड़ चैप्टर को देश में सर्वश्रेष्ठ चुना गया, इस पर पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस आम सभा में हापुड़ चैप्टर को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 83.32 प्रतिशत की सफलता के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए चुना गया। सभा में हापुड़ चैप्टर ने इस वर्ष अधिकतम चार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए। यह पुरस्कार हापुड़ चैप्टर की ओर से शांतनु सिंघल, पवन शर्मा, विजय शंकर शर्मा, अशोक छारिया और राजेंद्र गुप्ता ने लिया। हापुड़ चैप्टर के पूर्व चेयरमैन शांतनु सिंघल और वर्तमान चेयरमैन पवन शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि हापुड़ चैप्टर के सामूहिक प्रयास, सक्रिय भागीदारी और उद्योग विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।

चैप्टर की टीम ने स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम, मंथन बैठक, मेंबरशिप ग्रोथ और एमएसएमई हितों की रक्षा में उल्लेखनीय कार्य किया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page