ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

इंटर की परीक्षा देने से पहले पिलखुवा की छात्रा मेरठ की गंगनहर में कूदी, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा पता, कूदने से पहले भाई को किया था फोन

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा ने बुधवार को परीक्षा देने से पहले मंगलवार देर शाम मेरठ के सरधना स्थित गंगनहर में कूद गई। 24 घंटे बाद भी छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गंगनहर में कूदने से पहले अपने भाई को बहन ने फोन किया था कि मेरा दिमाग खराब हो गया है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव खेड़ा निवासी पप्पन की बेटी रितु (17)‌ हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा है। बुधवार को उसका पहला पेपर है।
पीड़ित भाई मोहित ने बताया कि उसकी बहन रितु का बुधवार को पहला बोर्ड एग्जाम था। वह मंगलवार की दोपहर घर से मॉडल पेपर लेने अपनी सहेली के पास जाने को कहकर निकली थी वह मेरठ पहुंच गई। मेरठ पहुंचने के बाद बहन ने गंगनहर के पास से फोन करके बताया था कि दिमाग खराब हो गया है और मेरठ पहुंच गई हूं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उसी गुमटी के दुकानदार का फोन आया कि छात्रा नहर में कूद गई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश करवाई जा रही है, परन्तु अभी तक छात्रा का कुछ पता नहीं चल सका है ‌।परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page