ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

आलिया भट्ट ने बेस्टी की शादी में ‘जलेबी बाई’-‘गेंदा फूल’ पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड रिया खुराना की शादी है. फोटो साभार- विरल भयानी

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड रिया खुराना की शादी है. फोटो साभार- विरल भयानी

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड रिया खुराना की शादी है. इसी शादी में शामिल होने के लिए आलिया राजस्थान पहुंचीं हैं. शादी से पहले संगीत के कार्यक्रम में आलिया ने अपनी सहेलियों के संग रैपर बादशाह (Badshah) के सुपरहिट गाना ‘गेंदा फूल ( Genda Phool)’ पर जमकर डांस किया.

मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी गर्लगैंग के साथ तस्वीरों को शेयर करती हैं. अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी वह अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना नहीं छोड़तीं. हाल ही में आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में ठुमके लगाते दिखाई दे रही हैं. वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त वायरल हो रहा है. शादी में आलिया गर्लगैंग के साथ मस्ती करते दिखाई दे रही हैं.

दरअसल, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेस्ट फ्रेंड रिया खुराना की शादी है. इसी शादी में शामिल होने के लिए आलिया राजस्थान पहुंचीं हैं. शादी से पहले संगीत के कार्यक्रम में आलिया ने अपनी सहेलियों के संग रैपर बादशाह (Badshah) के सुपरहिट गाना ‘गेंदा फूल ( Genda Phool)’ पर डांस करती हुई दिख रही हैं.

इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया ‘जलेबी बाई’ पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया पिंक लहंगे में दिख रही हैं. वहीं, आलिया की एक प्यारी सी फोटो भी सामने आई है, जिसमें आलिया अपनी सहेली के साथ नजर आ रही हैं. वहीं, एक दूसरी फोटो में आलिया अपनी गर्लगैंग के साथ दिख रही हैं. आपको बता दें कि शिवरात्रि के मौके पर आलिया देर रात मंदिर पहुंची थीं. आलिया के साथ इस दौरान उनके और रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी भी थे. इतना ही नहीं जब आलिया से इस दौरान पैपराजी ने पूछा कि आपने कुछ खास मांगा? इस पर एक्ट्रेस ने तुरंत जवाब दिया, मांगा तो है लेकिन बता नहीं सकती.

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगी. ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ ही वह ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आएंगीं. फिल्म जुलाई को रिलीज होगी. इसके साथ ही वह बाहुबली फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ में भी नजर आने वाली हैं.






Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

7 Comments

  1. Pingback: upx1688
  2. Pingback: Winspark
  3. Pingback: Cbd flower uk
  4. Pingback: go right here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page