आर्य उपप्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव,

हापुड।
आर्य समाज हापुड़ में आर्य उपप्रतिनिधि सभा, जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश आर्य तथा विजेंद्र गर्ग की प्रमुख भूमिका रही।
संपन्न हुए चुनावों में प्रधान पद ओम दत्त आर्य, मंत्री पद जगवीर सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष पद पवन आर्य, लेखानिरीक्षक पद संदीप आर्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुने गए पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों सहित 50 से अधिक आर्य समाजों से पधारे सैकड़ों सभासदों का आभार व्यक्त किया तथा आर्य समाज और महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अशोक कुमार आर्य, सुरेंद्र गुप्ता, सुंदरलाल, सुभाष चंद्र मित्तल, निरंजन शास्त्री, महेश आर्य, रविंद्र उत्साही, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल आर्य, सुरेश सिंघल, अमित शर्मा, श्रीमती वीना आर्या, श्रीमती प्रतिभा भूषण, श्रीमती रेखा गुप्ता, भगवान त्यागी, श्रीमती पुष्पा आर्या, संजय शर्मा, विजयपाल सिंह, रामाश्रे शर्मा सहित अनेकों आर्य समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












