News
आर्टिस्ट सिद्धार्थ गौतम को एनसीआरटी के एमडी ने किया सम्मानित

आर्टिस्ट सिद्धार्थ गौतम को एनसीआरटी के एमडी ने किया सम्मानित
हापुड़। दिल्ली आनंद विहार रैपिड रेल स्टेशन पर कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।
जिसमें हापुड़ के आर्टस्ट सिद्धार्थ गौतम ने भाग लिया ।
प्रदर्शनी में आर्टिस्ट सिद्धार्थ गौतम की कलाकृति को (एनसीआरटी) राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के एमडी शलभ गोयल द्वारा काम की सराहना करते हुए एक उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
बता दें कि सिद्धार्थ गौतम ने आरबीआई मुख्यालय (दिल्ली) से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर, ऑल इंडिया स्तर, जिला स्तरीय जैसे प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़कर कई-कई बार अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं ।












