आनंदा डेयरी पर इकनटैक्स डिपार्टमेंट ने की छापेमारी, टैक्स चोरी की आंशका

आनंदा डेयरी पर इकनटैक्स डिपार्टमेंट ने की छापेमारी, टैक्स चोरी की आंशका

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित आनंदा डेयरी परिसर में गुरुवार सुबह इकनटैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर गुरुवार सुबह 20 गाड़ियों से आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे। करीब 40 अधिकारी और कर्मचारियों ने जरूरी दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग को बड़ी कर चोरी होने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने प्लांट का मुख्य गेट को बंद कर किया गया । कर्मचारियों को आनंदा डेयरी में आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।












