आधी रात को सड़क पर खड़ी टैक्टर ट्राली से टकराई कार , थानें में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौत, ड्राईविंग सीट काटकर निकाला शव ,मचा कोहराम

आधी रात को सड़क पर खड़ी टैक्टर ट्राली से टकराई कार , थानें में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर की मौत, ड्राईविंग सीट काटकर निकाला शव ,मचा कोहराम
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में आधी रात को सड़क पर खड़ी टैक्टर ट्राली से कार टकरा गई । जिससे हाफिजपुर थानें में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सिपाही की मौत हो गई । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ड्राईविंग सीट काटकर शव को निकाला। जिससे पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर निवासी सौनू थाना हाफिजपुर में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात था।
देर रात देहात थाना क्षेत्र में गढ़ रोड़ पर सोनू कार लेकर जग रहा था, तभी सड़क किनारे बिना लाइट के खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हापुड़ देहात थाने के प्रभारी विजय गुप्ता, हाफिजपुर थाने के प्रभारी आशीष कुमार, सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। कार में फंसे सोनू के शव को निकालने के लिए पुलिस को कार को काटकर शव को ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












