आधी रात को दो बाइकों की हुई टक्कर में पांच युवक हुए घायल

आधी रात को दो बाइकों की हुई टक्कर में पांच युवक हुए घायल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में आधी रात को दो बाईकों की टक्कर में बाईक सवार पांच युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गढ़ रोड़ पेट्रोल पंप के पास स्प्लेंडर बाइक पर हापुड़ की तरफ से लाला उर्फ विकास और सौरभ आ रहे थे। गढ़ की दिशा से आ रही अपाचे बाइक पर फरमान, कपिल और एक अन्य फरमान सवार थे। मोड़ पर दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो मोड़ पर दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सभी की हालत ठीक है। बाईकें कब्जें में लेकर जांच शुरू कर दी है।












