ATMS College of Education Menmoms
News

आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम व किया हंगामा

आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम व किया हंगामा

, हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में पांच दिन पूर्व मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। झुलसी महिला को दिल्ली में इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। रविवार को शव हापुड़ पहुंचने पर परिजनों सहित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

हापुड़ के मौहल्ला शिवनगर निवासी सुसर फूल सिंह ने बताया गया कि 16 जून की रात को उनके बेटे दीपू की पत्नी सलोनी लघुशंका के लिए उठी थी।आरोप है कि इसी दौरान घर की छत पर घात लगाये बैठे मोहल्ले के ही मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल व मुकेश के साले ने उनकी पुत्रवधु को जान से मारने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

देर रात पांच दिन बाद जिंदगी व मौत के बीच झूल रही विवाहिता की देर रात महिला की मौत हो गई थी। मरने से पहले महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह शव आने पर परिजनों व लोगों ने सड़क पर जमकर हंगामा व नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देकर शांत किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page