ATMS College of Education Menmoms
News

-आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को समय से पूरा वेतन मिलना चाहिए:एम. वेंकटेशन 

सफाई कर्मचारियों को लाइफ इंश्योरेंस व मासिक अवकाश नहीं मिलने पर नाराजगी जताई

हापुड़-राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन ने कहा कि आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों को समय से पूरा वेतन,मासिक अवकाश,वर्दी व जूते मिलने चाहिए। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद सफाई कर्मचारियों को लाइफ इंश्योरेंस नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही लाइफ इंश्योरेंस कराने के एक महीने में कदम उठाने के निर्देश दिये।
         गत शनिवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन आउट सोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों की हकीकत जानने के लिए जनपद हापुड़ पहुंचे। उन्होंने जिला सभागार कक्ष में प्रशासनिक व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारियों से प्रशासनिक अधिकारियों के सामने सवाल करने पर कर्मचारी बोलने से कतराने लगे तो,उन्होंने हकीकत जानने के लिए बैठक से ठेकेदारों और सुपरवाइजर को बाहर करा दिया।
            राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने एक-एक करके आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों से सवाल पूछे,लेकिन बैठक में ठेकेदार और सुपर वाइजरों के मौजूद होने के कारण कर्मचारी बोलने से कतराने लगे। जिस पर अध्यक्ष ने कहा कि डरो नहीं मंै आपके लिए ही आया हूं। जिसके बाद कर्मचारियों से उनको प्रतिदिन मिलने वाले वेतन के बारे में पूछने पर कई कर्मचारी सही प्रकार से जवाब नहीं दे पाए।
          उन्होंने सफाई कर्मचारियों से मोबाइल पर वेतन के मैसेज के बारे में पूछा और मोबाइल में मैसेज भी देखे। समय से वेतन दिलाने के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चोटिल होने वाले कर्मचारियों की भी मदद करने का उत्तरदायित्व ठेकेदार का है। कर्मचारियों का एरियर का भुगतान भी समय से व प्रतिमाह पीएफ भी ऑनलाइन दर्ज होना चाहिए। उन्होंने हापुड़, पिलखुवा और गढ़ के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से बात कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
बैठक में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि,डीएम प्रेरणा शर्मा,एसपी ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप कुमार,सीएमओ,एसडीएम मनोज सिंह,शुभम श्रीवास्तव,लवी त्रिपाठी,सांक्षी शर्मा,आदि मौजूद रहे।
—-
रा.अध्यक्ष का सफाई कर्मचारियों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन का यूपी सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भगत सिंह, सुमित पार्चा,ललित बाबा,ललित खलीफा,अमित टांक, प्रदीप मेहरा,रविंद्र जैनवाल,राजीव चौधरी,विकास मंडोठिया,कुलदीप भारती,शुभम,कल्लू बहोत,रोबिन,आदित्य सूद,विशाल वाल्मीकि,संदीप वाल्मीकि,लालराम वाल्मीकि आदि शामिल थे।
—————
सफाई कर्मचारी को मेडिकल सुविधा दी जाये
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल पंवार ने कहा कि नगर पालिका के क्षेत्रफल में बहुत वृद्धि हो गई है। आबादी के हिसाब से यहां कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। वर्तमान में 134 स्थाई, 217 संविदा और 220 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी हैं। जबकि, शहर की आबादी 3.5 लाख से अधिक है। जनगणना के अनुसार, इस आबादी के लिए करीब 11 सौ सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। सफाई कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा दी जाये।
————-
महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट किया
राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन को उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष मनोज वाल्मीकि व वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगों ने महर्षि वाल्मीकि का चित्र भेंट किया।
——————-
ठेकेदार कर्मचारियों को इंश्योरेंस कराये
राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ठेकेदार आउस सोर्सिंग के सफाई कर्मचारियों का इंश्योरेंस कराये। इसके लिए एक महीने के अंदर उनके द्वारा ठोस कदम उठाये जाये,लाइफ इंश्योरेंस कराने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश है।
—————-
कर्मचारियों के खाते चैक करें
अध्यक्ष एम. वेंकटेशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित वेतन सफाई कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा दिया जाये,ठेकेदार द्वारा भेजा गया वेतन अधिकारियों द्वारा चैक किया जाये,सफाई कर्मचारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
—————-
कपड़े चेजिंग बूथ बनाया जाये
राष्टï्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को कपड़े बदलने के लिए बूथ भी बनाया  जाये। जहां उनकी हाजिर लगती है।
———————–


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page