आईआईए की बैठक में उघमियों को पढ़ाया फैक्ट्ररी एक्ट का पाठ

हापुड़।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ के चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सोसाइटी भवन धौरखेड़ा पर एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्ररी रविंद्र सिंह ने उद्यमियों को फैक्ट्ररी एक्ट का पाठ पढ़ाया।
डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्ररी रविंद्र सिंह ने बताया कि किस प्रकार के उद्योग फैक्ट्ररी एक्ट के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने कहा कि हेजरडॉस वेस्ट या केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में पांच कर्मचारियों पर ही फैक्टरी एक्ट लागू हो जाता है। नॉन हे जर डॉस फैक्ट्ररी के लिए 20 कर्मचारी होने पर फैक्ट्ररी एक्ट लागू होता है।
रविंद्र सिंह ने बताया कि जिस प्रकार – गाड़ी चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस
की आवश्यकता होती है उसी प्रकार उद्यमी को सुचारू रूप से फैक्ट्ररी चलाने के लिए फैक्ट्ररी एक्ट का लाइसेंस अवश्य लेना चाहिए। यह लाइसेंस हर पांच वर्ष में रिन्यू कराया जाता है।
चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने डिप्टी डायरेक्टर रविंद्र सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के लिए उनका हार्दिक अभिनंदन किया तथा पुष्प गुच्छ देकर
उन्हें सम्मानित किया।
बैठक में सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, मंडलीय सचिव शांतनु सिंहल, राष्ट्रीय सचिव विजय शंकर शर्मा, सीईसी मेंबर राजेंद्र गुप्ता, आईवाईसी कैप्टन वैभव गुप्ता, सुभाष चंद्र शर्मा, जय नारायण गोयल, लोकेश गोयल, सरजीत सिंह, प्रशांत शर्मा, सक्षम गुप्ता, सर्वेद्र रस्तोगी, सचिन अग्रवाल आदि शामिल रहे।












