HapurNewsUttar Pradesh
अस्पताल में भर्ती मरीज के बंद घर से जेवरात से भरा संदूक चोरी कर ले गया चोर

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मुक्तेश्वर गांव स्थित एक घर से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण रखे संदूक को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित राम सिंह ने बताया कि हाल ही में उनका पथरी का आपरेशन हुआ था। इसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। आपरेशन बिगड़ने के कारण उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में रखा संदूक उठा ले गए। इसमें दो जोड़ी कुंडल, सोने की चैन, एक मंगलसूत्र चांदी के आभूषण, सिक्के व एक मोबाईल फोन रखा था।












