HapurNewsUttar Pradesh
असामाजिक तत्वों ने गोवंश पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग,मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक निराश्रित गोवंश पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने के बाद गोवंश आग लगते हुए बाजार में भागा, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। बताया जा रहा कि कुछ नशैड़ी तरह के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। धौलाना थाना प्रभारी मुनीष कुमार चौहान का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।












