ATMS College of Education Menmoms
News

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़,दो तस्कर गिरफ्तार, 16 तमंचे बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर 16 बने-अधबने अवैध तमंचे व उपकरण बरामद किए।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों गढ़ निवासी बिलाल व गूड्डू उर्फ गुलशाद को स्याना चौपला से स्याना की तरफ अहातानुमा गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे/निशानदेही पर 16 बने-अधबने अवैध तमन्चे, 06 जिन्दा कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे।
ये प्रत्येक अवैध तमंचे को जनपद हापुड, अमरोहा, मेरठ, बुलन्दशहर व आस पास के क्षेत्र में 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page