अवैध गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़़,दो गिरफ्तार, 137 गैस सिलेंडर

,हापुड़।
थाना देहात पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले में अवैध गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 137 गैस सिलेंडर व घटना में प्रयुक्त दो छोटा हाथी वाहन बरामद किये है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने हापुड़ बाईपास मेरठ रोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले में अवैध गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। अभियुक्तों के कब्जे से 137 गैस सिलेंडर व दो दो छोटा हाथी वाहन बरामद किये है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों दिल्ली निवासी राम प्रवेश व गाज़ियाबाद निवासी राम गोपाल है।












