ATMS College of Education Menmoms
News

अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में दीपावली पर अपने घर जा रहे यात्री की मौत

अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में दीपावली पर अपने घर जा रहे यात्री की मौत

हापुड़। दिल्ली से अयोध्या जा रही अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई। आनन फानन में उसे यहां रेलवे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मृतक के पिछले कई दिनों से बुखार था और अब वह दीपावली पर अपने घर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर जनपद के गांव मुझिगवां निवासी अजीत कुमार अपने साथी रामशंकर के साथ शनिवार शाम दीपावली पर दिल्ली से अपने घर जाने के लिए
अयोध्या एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या-पांच में सवार हुआ था। रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई, जिसपर उसके साथ ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रुम को दी।

ट्रेन के हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ व जीआरपी ने ट्रेन में बदहवास हालत में अजीत कुमार को स्टेशन पर उतारकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां
चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि रामशंकर और अजीत दिल्ली में मजदूरी करता था और पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। अब वह अपने घर जा रहा था। सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि कंट्रोल रुम से सूचना मिलने के बाद अजीत को ट्रेन से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक कै परिजन को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page