ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

अमृतसर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द होनें से रातभर हापुड़ स्टेशन पर भटकते रहे सैकड़ों यात्री

हापुड़ पहुंची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन की गई रद्द
हजारों यात्रियों को झेलनी पड़ी दिक्कत, अन्य ट्रेनों से हुए रवाना
यमुना का पानी खतरे के निशान पर होने के चलते रद्द हुई ट्रेन
हापुड़।
हापुड़ जंक्शन पहुंची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की शाम यमुना का जलस्तर बढ़ जाने के कारण रद्द कर दी गई। ट्रेन के रद्द होने से उसमें सवार हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में यात्रियों को अन्य ट्रेनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
हापुड़ स्टेशन पहुंची गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन से अमृतसर जंक्शन तक जाती है। सोमवार को जब यह हापुड़ पहुंची तो ट्रेन में सवार यात्रियों को रद्द करने की सूचना दी गई। ट्रेन रद्द होने की सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री जैसे तैसे ट्रेन से नीचे उतरे और परेशान हाल में इधर से उधर घूमने लगे। यात्रियों को बताया गया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण करीब दो घंटे बाद स्टेशन पर पहुंची चंपारण एक्सप्रेस में यात्रियों को बैठाया गया। उसके बाद आई गोवहाटी एक्सप्रेस में भी यात्रियों को सवार कर रवाना किया गया। इस दौरान काफी यात्री दोनों ट्रेनों में भीड़ के कारण सवार होने से वंचित रह गए। जिसके कारण वे स्टेशन पर परेशान हालत में अपने परिवार के साथ बैठे अन्य ट्रेन का इंतजार करने में जुटे थे।
वही स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि ऊपर से मिले निर्देशों के अनुसार यमुना का जल स्तर बढ़ जाने की वजह से एहतियात के तौर पर ट्रेन को रद्द किया गया है। यात्रियों को अन्य ट्रेनों में सवार कर भेज दिया गया है।
—-

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page