ATMS College of Education Menmoms
News

अमृत कलश यात्रा के लिए अमृत कलश किया तैयार ,भगत सिंह जब जेल की कोठरी में बन्द थे तो उस समय के उच्च विचार के लोगों में जातिगत भेदभाव नहीं था – विजय कुमार गर्ग

हापुड़ । एस.एस. वी. इंटर कॉलेज हापुड़ में भारत के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के द्वारा देशव्यापी “मेरी माटी मेरा सोना” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः विद्यालय के शिक्षक नितिन गोयल के द्वारा छात्रों को बताया गया कि सुभाष चंद्र बोस एवं महात्मा गांधी के द्वारा देश को आजाद कराने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि आजाद भगत सिंह जब जेल की कोठरी में बन्द थे तो उस समय के उच्च विचार के लोगों में जातिगत भेदभाव नहीं था। क्योंकि भगत सिंह जेल में सफाई करने वाले कर्मचारियों को भी अपनी माँ के समान समझते थे।

दिल्ली में “अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह “अमृत वाटिका” एक भारत श्रेष्ठ भारत” के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।

इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी करने के लिए एस.एस.वी. इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा आज अपने अपने घर से मिट्टी लेकर आए थे। जिसे उन्होंने एक कलश में अर्पित किया। इस कलश को सुरक्षित रख दिया गया है जिसे हापुड़ की नगर पालिका परिषद के द्वारा दिल्ली के अमृत वाटिका में भेजा जाएगा। इसके साथ ही साथ छात्रों ने राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाएं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page