अभी तो ट्रेलर था, अबकी बार तेजाब डालकर चेहरा जला दूंगा, सिरफिरे ने युवती पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवती के घर में घुसकर एक सिरफिरे ने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और अभी तो ट्रेलर था, अबकी बार तेजाब डालकर चेहरा जला दूंगा कहकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के त्रिलोकीपुरम कॉलोनी में 14 अगस्त को गली नंबर-4 निवासी आस मोहम्मद ने घर में सो रही युवती करिश्मा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे उसकी आंख, पेट और जांघ पर जलन के निशान पड़ गए। करिश्मा दर्द से तड़प उठी। शोर सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन आरोपी गालियां और हाथापाई कर फरार हो गया। उसने धमकी दी, “अभी तो ट्रेलर था, अबकी बार तेजाब डालकर चेहरा जला दूंगा। इस खौफनाक धमकी ने परिवार को दहशत में डाल दिया।
परिजनों के अनुसार 13 अगस्त को बच्चों की कहासुनी से शुरू हुई थी। मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब आस मोहम्मद ने सुबह-सुबह इस कृत्य को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी मोहल्ले में खुलेआम घूम रहा है और धमकियां दे रहा है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका से सहमा हं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया और मुकदमा दर्ज किया।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












