अग्रवाल महासभा की आम बैठक व होली उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित, अप्रैल माह में होगें संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव

हापुड़। अग्रवाल महासभा रजि हापुड़ की वार्षिक आम सभा शनिवार प्रकाश रिजेंसी दिल्ली रोड हापुड़ पर आयोजित की गई।
मीटिंग की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने की। मीटिंग में सभा के मंत्री सुधीर गुप्ता ने गत सभा की कार्यवाही पढ़ कर सुनाई जिसकी सर्वसहमति से पुष्टि की गई। सभा के कोषाध्यक्ष विमेष गोयल ने वर्ष 2024,25 का आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जो सर्वसहमति से पास किया गया। सभा के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा सभी से अग्रसेन धाम के लिए क्रय की गई भूमि के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने का अनुरोध किया।3 नए संरक्षक मनीष गर्ग नीटू, संजय गुप्ता टायर वाले व भगवंत गोयल चावल वाले घोषित किए गए। सभी संरक्षक व भूमि दान करने वालों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में रोहित निखिल इवेंट द्वारा गणेश वंदना, सत्ती प्रसंग, लट्ठ मार होली, कन्या विवाह प्रसंग, महाराजा अग्रसेन जी की महा आरती आदि भव्य प्रस्तुति की गई जिसकी उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशंसा की।
साथ ही अग्रवाल महासभा रजि हापुड़ के त्रैवार्षिक चुनाव वर्ष 2026,2029 अप्रैल माह में कराए जाने की घोषणा की गई।
सभा में बड़ी संख्या में आजीवन सदस्यों ने भाग लिया।












