ATMS College of Education Menmoms
News

अगर बारात आई,तो दुल्हे को उड़ा दूंगा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक ने 15 जुलाई को होने वाली युवती की शादी से पूर्व फोन करके परिजनों को बारात आनें पर दुल्हे को गोली मारकर दुल्हन को उठा ले जानें की धमकी दी है। परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी शादी जनपद के ही एक गांव के युवक के साथ तय हुई है। जहां से पंद्रह जुलाई को बारात आनी तय हुई है।

युवती का कहना है कि एक नए फोन नंबर से कोई सिरफिरा युवक उसे धमकी दे रहा है कि अगर तयशुदा युवक के साथ अपना रिश्ता न तोड़ा तो फिर होने वाले पति को गोली मारने के साथ ही उसकी डोली को उठाकर ले जाऊंगा। श

पुलिस ने मामले में आरोपी मेरठ निवासी लव को गिरफ्तार कर लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page