अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला टीम ने मनाया तीज उत्सव, रोमा अग्रवाल बनी तीज क्वीन

हापुड़। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन जनपद हापुड़ महिला टीम द्वारा बीती शाम दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हॉल में तीज महोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर महिलाओं ने हरियाली तीज के जीत गए और नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में वैश्य समाज की सैकड़ो महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के गेम शो भी रखे गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रेखा जैन और महामंत्री नीलम गर्ग ने कहा की संगठन लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। तीज क्वीन का खिताब रोमा अग्रवाल को दिया गया। इस अवसर पर मोनिका गोयल प्रगति जैन कंचन अग्रवाल कनिका अग्रवाल महिमा गोयल सृष्टि vedanshi उमा गर्ग पूजा रजनी अनु बबीता प्रीति सहित अनेको महिलाओं ने भाग लिया।












