ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

पति को छोड़कर दूसरे के साथ रहने लगी पत्नी सास ने रुपयों के लालच में उसकी पत्नी का सौदा

पति को छोड़कर दूसरे के साथ रहने लगी पत्नी सास ने रुपयों के लालच में उसकी पत्नी का सौदा

गाजियाबाद

 चिरंजीव विहार में बृहस्पतिवार को हुए कुसुम हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित दामाद को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपित की पत्नी उसे छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। उसके गहने भी वापस नहीं कर रही थी।

रुपये के लिए सास पर सौदा करने का शक

आरोपित दामाद को शक था कि उसकी सास ने रुपयों के लालच में उसकी पत्नी का सौदा कर दिया है। बृहस्पतिवार को आरोपित अपने एक साथी के साथ-सास कुसुम से इसी संबंध में बातचीत करने आया था, लेकिन उसी दौरान नोकझोंक होने पर उसने सास का गला दबाकर मार डाला। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उसके घर आने की पुष्टि हुई।

पुलिस का कहना है कि आरोपित के फरार साथी की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को चिरंजीव विहार सेक्टर-नौ में 50 वर्षीय महिला कुसुम का शव घर में मिला था। महिला की हत्या गला घोंटकर किया जाना लग रहा था। गले पर हत्यारे शाल ओढ़ाकर चले गए थे। महिला के पुत्र अमन ने अपनी बहन, बहनोई एवं एक अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का शक जताते हुए केस दर्ज कराया था।

पत्नी ने युवक की पहचान की

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें महिला का दामाद एक अन्य व्यक्ति के साथ दिखा। पुलिस ने इसके बाद आरोपित दामाद प्रमोहन पुत्र रामनिवास निवासी गांव रोकरी थाना कपिला जिला फरूर्खाबाद को पूछताछ के लिए कविनगर थानाक्षेत्र से हिरासत में ले लिया। आरोपित की पत्नी ने ही फुटेज में देखकर उसकी पहचान की।

महिला के बेटे ने अपनी बहन पर भी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला की पुत्री एवं जिसके साथ वह रह रही है उसकी कोई भूमिका नजर नहीं आई है। आरोपित ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में महिला की पुत्री से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। जिनमें दो बेटे एवं एक बेटी है। शादी को 14 वर्ष होने के बाद भी उसकी पत्नी उसे छोड़कर पड़ोसी युवक के साथ रहने लगी।

युवक ने समझाने का किया प्रयास

उसने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। शादी में उसके परिवार की ओर से दिए गए गहने भी उसकी पत्नी ले गई। उसने अपनी सास से कई बार पत्नी को समझाने के लिए कहा, लेकिन उसे लगा कि सास ने कभी गंभीर प्रयास नहीं किया। गहने भी पत्नी नहीं लौटा रही थी। इसलिए उसे शक हुआ कि सास ने उसकी पत्नी का सौदा रुपयों के लालच में कर दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page