ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की पश्चिमी क्षेत्र कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न, लोकसभा चुनाव में जुटनें का आवाहन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की पश्चिमी क्षेत्र कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न, लोकसभा चुनाव में जुटनें का आवाहन

 

हापुड़

चंडी रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई है जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के पदाधिकारीयों ने भाग लिया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत शारदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ चुके हैं हमारा व्यापारी वर्ग अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े इस दिशा में हमें सतत प्रयास करना है केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं व्यापारियों को ध्यान में रखकर के बनाई जाती है जिससे व्यापारी का अधिक से अधिक लाभ हो हमारा व्यापारी वर्ग हमारे देश की और हमारे भारतीय जनता पार्टी की रगों में बसता है बिना व्यापार के किसी भी देश की उन्नति संभव नहीं है आज हमारे देश की जीडीपी आसमान छू रही है तथा नए-नए व्यापारी विदेश विदेश से भारत में आकर व्यापार करना चाहते हैं इसका सीधा-सीधा संदेश ही है कि अब संपूर्ण विश्व का व्यापारी भारत में व्यापार करने के लिए लालायित है सरकार ने व्यापारियों के हित में ध्यान में रखते हुए सड़कों का जाल बिछा दिया जिससे बहुत सुविधा हो रही है माल आने और जाने में, बिजली देकर सरकार ने व्यापारी पर जेनरेटर और डीजल का बोझ पड़ता था वह भी अब लगभग समाप्त हो चुका है आज भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व में व्यापार फल फूल रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी चौधरी चरण सिंह पी वी नरसिम्हा राव एम एस रामनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करके सभी का मान बढ़ाया है इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल जो कि लंबे समय से व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े हुए उन्होंने कहा कि मैं व्यापार प्रकोष्ठ में रहकर व्यापारी भाइयों की सेवा की है और इसी सेवा के को देखते हुए संगठन ने मुझे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पिलखुवा बनने का सौभाग्य दिया ,पहले भी और आज भी सतत इसी प्रयास में लगा रहता हूं कि किस प्रकार व्यापारी भाई की सेवा कर सकूं इस पूरी पश्चिम क्षेत्र की बैठक का अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने की बैठक का संचालन सहारनपुर के अमित गर्ग ने किया इस अवसर पर नोएडा से बलराज मुरादाबाद से अमित गुप्ता रामपुर से आशीष गुप्ता मुजफ्फरनगर से सुनील कुमार हापुड़ से अशोक बबली योगेंद्र मोनू कपिल एस सम अमित शर्मा मोहन सिंह कैलाश वर्मा दीपांशु गर्ग आदि जनपदों से भी व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता रहे।

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page