ATMS College of Education Menmoms
Entertainment

VIDEO: करीना कपूर को अकेला जाते देख लोग करने लगे ट्रोल, पूछा- ‘बच्चा कहां है?’

(फोटो साभारः Instagram/Viral Bhayani)

(फोटो साभारः Instagram/Viral Bhayani)

हाल में मां बनी करीना कपूर (Kareen Kapoor Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के घर की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं. फैंस करीना कपूर को इस वीडियो की वजह से काफी ट्रोल कर रहे हैं.

मुंबईः एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareen Kapoor) को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिए एक महीने भी पूरे नहीं हुए हैं. उन्होंने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी कार से निकलती हुई दिख रही हैं. यह वीडियो स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी (Viral Bhayani) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. उन्हें ये वीडियो पोस्ट किए लगभग 7 घंटे बीत गए हैं. दरअसल, करीना अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के घर उनसे मिलने पहुंची थीं. ये वीडियो भी उसी समय का है.

वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि करीना अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा के घर उनसे मिलने पहुंची थीं. लेकिन फैंस को करीना का ये अंदाज खटक रहा है. वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कई फैंस इस बात से चकित हैं कि करीना को मां बने एक महीना भी नहीं हुआ है और वह बिंदास दोस्तों के यहां जा रही हैं. एक यूजर ने कहा कि मां बनने के बाद हम जहां 3 महीने तक घर से बाहर नहीं निकलते, वहीं करीना बच्चे को घर पर अकेले छोड़कर बिंदास घूम रही हैं. एक फैन पूछा रहा है कि उनका बच्चा कहां है?

बता दें कि प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी करीना लगातार काम करती रही थीं और अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक थीं. बच्चे के जन्म के बाद वह उसे पूरा समय दे सकें, इसलिए करीना ने बैक-टू-बैक शूट कर अपना सारा काम पहले ही निपटा लिया था. फिलहाल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म ‘सीता-द इनकार्नेशन’ में सीता के किरदार के लिए करीना का नाम फाइनल किया गया है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

अलौकिक देसाई इस फिल्म को बना रहे हैं. एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘करीना को फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया है, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें अन्य रामायण बेस्ड फिल्मों की तुलना में ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलेगा. फिलहाल करीना की टीम शूटिंग के लिए उनकी डेट्स और फीस पर काम कर रही है. जैसे ही सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया जाएगा.’ बता दें कि अगर करीना से बात नहीं बनी, तो आलिया भट्ट को फिल्म में मौका दिया जाएगा.






Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

6 Comments

  1. Pingback: pgslot
  2. Pingback: fun88
  3. Pingback: pgslot
  4. Pingback: Cbd gummies uk
  5. Pingback: real money casino
  6. Pingback: กาบอล

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page