ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 आगामी 22 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा:पी.के

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 आगामी 22 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा:पी.के

हापुड़।

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 22 फरवरी से शुरू होगी। जिसमें जनपद में
संचालित 112 कालेजों के 29568 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जनपद में 43 कालेजों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं शासन ने बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम बीते दिसंबर माह में घोषित कर
दिया है। इसके अलावा प्री-बोर्ड परीक्षा गत जनवरी माह में संपन्न कराई जायेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2024 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट
की बोर्ड परीक्षा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 22 फरवरी से शुरू
होगी। बोर्ड परीक्षा में जनपद में संचालित सरकारी,सहायता प्राप्त व निजी
कालेजों के 29568 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 15744
व इंटरमीडिएट के 13824 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए जनपद के 43
कालेजों के परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां वॉयस रिकार्डर व सीसीटीवी
कैमरे की निगरानी में छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केन्द्र
पर जनपद में बनाये गये कंट्रोल रूम से कड़ी नजर रखी जायेंगे।
डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक
परीक्षा जनपद में आगामी फरवरी माह में दूसरे चरण में आयोजित होंगी। जो
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जायेगी।
इसके अलावा प्री-बोर्ड परीक्षा भी गत जनवरी माह में संपन्न कराई जायेगी।
उन्होंने बताया कि शासनादेश के अनुसार इंटर कालेज में संचालित
कक्षा-6-7-8-9 व कक्षा 11 की गृह परीक्षा भी जनवरी माह में संपन्न कराई जायेगी।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page