M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsNoidaUttar Pradesh

सवा करोड़ रुपये में हाथी के दांत की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

सवा करोड़ रुपये में हाथी के दांत की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा:

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर हाथी दांत की तस्करी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने एक हाथी दांत बरामद किया है। दांत का वजन लगभग 1800 ग्राम है। आरोपितों के द्वारा दांत के लिए एक करोड़ चालीस लाख मांग रहे थे।

एसटीएफ ने दोनों को पकड़ा

एसटीएफ को वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो नार्दन रीजन भारत सरकार से हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। जिसके आधार पर एसटीएफ की टीम आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद एसटीएफ ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया।

आरोपितों की पहचान गाजियाबाद के रहने वाले अंकुर माथुर व हिमाचल प्रदेश के रहने वाले रजत पंवार के रूप में हुई है। लखनऊ एसटीएफ के अपर पुलिस अक्षीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि रजत पंवार दसवीं पास है। पूछताछ में उसने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन में टैक्सी चलाता है। उसकी मुलाकात एक अन्य टैक्सी चालक अरविंद से हुई थी।

पूरन ने ही उपलब्ध कराए थे हाथी के दांत

अरविंद के माध्यम से हिमाचल प्रदेश शिमला के रहने वाले पूरन से हुई थी। पूरन ने ही हाथी दांत उपलब्ध कराया था। दांत को दिल्ली-एनसीआर में बेचने के लिए अंकुर को भी साथ में ले लिया गया था। आरोपितों के द्वारा हाथी दांत बेचने के लिए एक करोड़ चालीस लाख रुपये की मांग की जा रही थी। बिक्री के लिए ही उनका सौदा चल रहा था। एसटीएफ के द्वारा बिछाए गए जाल में आरोपित फंस गए।



अधिकारियों का कहना है कि तस्करी का मख्य सरगना अरविंद व पूरन हैं। दोनों के द्वारा ही हाथी दांत व जानवरों के अन्य अंग की तस्करी की जाती है। अन्य आरोपितों की तलाश में एसटीएफ की टीम में लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हाथी के दांत इन्हें कहां से मिलते थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page