ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

दो हथियारबंद बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये लूट लिए।

दो हथियारबंद बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये लूट लिए।

साहिबाबाद:- शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के डीएलएफ में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो हथियारबंद बदमाशों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर करीब पांच लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. 

बदमाश ग्राहक बनकर घुसे थे

डीएलएफ के रिजवान की भगत सिंह चौक पर सुहाग ज्वैलर्स नाम से दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर उनकी दुकान में घुस गए। दुकान में मौजूद रिजवान को गन प्वाइंट पर ले लिया और करीब पांच लाख रुपये के गहने अपने साथ लाए बैग में भर लिए।

दोनों धमकी देकर फरार हो गए

गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद भी ले गये. गोली मारने की धमकी देकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। तो दुकान के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन ज्ञान प्रकाश राय और थाना प्रभारी निरीक्षक शालीमार गार्डन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में टीम लगा दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page