ATMS College of Education Menmoms
Astrology

आज का राशिफल 6 सितंबर 2023: धनु से कुंभ राशि तक, इन लोगों को नुकसान होने की संभावना है

आज का राशिफल 6 सितंबर 2023: धनु से कुंभ राशि तक, इन लोगों को नुकसान होने की संभावना है

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायी रहेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी बात की चिंता न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ- आज आपके जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। आज आप अपने परिवार की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आप अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं तो उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम करने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों के बारे में ज्यादा न सोचें अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है, तनाव आप पर हावी रहेगा।

कर्क- आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का रहेगा। आज आपको दूसरों की कमियां ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा। आज आप कोई संपत्ति खरीदेंगे। आज आपकी मुलाकात शिक्षा से जुड़े अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से हो सकती है।

सिंह- आज आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपने शौक पर खर्च करेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। व्यापार में आज आपको दिन भर छिटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

कन्या- आज का दिन आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

तुला- आज आपकी सेहत थोड़ी नरम-गरम रह सकती है। आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। नौकरी में आज आप कुछ ऐसे फैसले लेने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे.

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी होगी।

धनु- आज का दिन आध्यात्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। आप अपने विचार दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं. आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मकर- आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

कुंभ- आज आप अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं. आज संतान की उन्नति से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा। व्यापार में भी आज आपको बड़ों की मदद से लंबे समय से रुके किसी काम में सफलता मिलेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से सबका दिल जीत सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार के कुछ फैसले अपनी बुद्धि और विवेक से लेंगे तो आप उसमें सफल होंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page