ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

आज का राशिफल 21 सितंबर 2023: मेष ,धनु और कुंभ राशि वाले वाहन चलाते वक्त बरतें सावधानी

आज का राशिफल 21 सितंबर 2023: मेष ,धनु और कुंभ राशि वाले वाहन चलाते वक्त बरतें सावधानी

मेष 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से लंबे समय से परेशान थे, तो उसमें आपको राहत मिलेगी. कारोबार की समस्या भी दूर होगी. परिवार में आपको सबका साथ और सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि कोई व्यक्ति घर से दूर नौकरी के लिए जाएं, तो आपको उसको रोकना नहीं है. आपको आज किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है और परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है.

वृषभ

कार्यस्थल पर यदि कोई विवाद हो तो आपको उसमें वाणी में नरमी बनाए रखनी चाहिए। आपको वाहन बहुत सावधानी से चलाना होगा, अन्यथा दुर्घटना होने का खतरा है। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो आपकी चिंता भी दूर हो जाएगी।

मिथुन 

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और यात्रा पर जाने से पहले आपको सावधान रहना होगा, लेकिन अगर आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वह आपसे वापस मांग सकता है। पारिवारिक रिश्तों में समस्या आ सकती है। आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने परिचित से होगी।

कर्क 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आज आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है जिसमें आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें बेहतर मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा।

कन्या

आज आपके लिए कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेने का दिन है। यदि आप कार्यस्थल में कोई बदलाव करते हैं तो इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। संतान की पढ़ाई में आ रही दिक्कतों को लेकर आज तनाव रहेगा।

तुला 

अगर आपका कोई काम काफी समय से रुका हुआ था और उसे पूरा करने में आपको काफी दिक्कत हो रही थी तो आज वह काम पूरा हो सकता है, जिससे आपको काफी खुशी मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका कोई दोस्त आपसे पैसे उधार मांग सकता है। आपका पूरा ध्यान परोपकार के कार्यों पर रहेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृश्चिक 

पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों से बात करें तो अपना ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केंद्रित करें, अन्य बातों में न भटकें. अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा कर लें अन्यथा भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस में आप कोई नई योजना बनाएंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा जरूर मिलेगा और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सभी का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपको सभी फैसले बहुत सोच-समझकर लेने होंगे और नई संपत्ति खरीदने का आपका सपना भी पूरा होगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा, अन्यथा समस्या होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने और अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखने की जरूरत है। व्यापार में आज आपको किसी पुराने निवेश से बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत करेंगे।

कुंभ 

आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लग सकता है। आज आप कोई नया कारोबार खोलने के बारे में सोच सकते हैं, आपको मनचाहा फायदा हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आज का दिन नए वाहन की खरीदारी के लिए रहेगा। आप अपने घर में कोई नया वाहन ला सकते हैं और परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी।

मीन 

अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पेट दर्द से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है या अपनी आंखों की जांच करा लें, आपकी आंखों में भी थोड़ी समस्या हो सकती है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आपको दोस्तों से बात करनी होगी और आपका मन धार्मिक कार्यों की ओर लगेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page