ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

अधेड़ से शादी करवानें के लिए बेटी दामाद के साथ मिलकर ताऊ ने किया भतीजा का अपहरण, एफआईआर दर्ज

अधेड़ से शादी करवानें के लिए बेटी दामाद के साथ मिलकर ताऊ ने किया भतीजा का अपहरण, एफआईआर दर्ज

हापुड़

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ से शादी कराने के लिए एक नाबालिग का उसके ही ताऊ ने अपनी पुत्री व दामाद के साथ मिलकर अपहरण करा दिया। पुलिस ने ताऊ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसका सगा बड़ा भाई नैमपाल पीड़ित से रंजिश रखता है। आरोपी नैमपाल अपनी पुत्री लवली के अधेड़ देवर दीपक से उसकी पुत्री की शादी कराना चाहता है। आरोपी नैमपाल 31 जनवरी की रात करीब नौ बजे अपनी पुत्री लवली, दामाद योगेश व लवली के देवर दीपक पीड़ित की पुत्री का अपहरण कर ले गए। जिन्हें

गांव निवासी दो लोगों ने उक्त लोगों को देखा है। पीड़ित ने बताया कि रुपए के लालच में आरोपी नैमपाल उसकी नाबालिग पुत्री की शादी लवली के देवर दीपक से जबरन करा सकते हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

jmc
jmc

 

 

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page