ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर मथुरा समेत पूरे यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर मथुरा समेत पूरे यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम के मौके पर गुरुवार को सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. डीजीपी मुख्यालय स्तर से भी मथुरा समेत अन्य जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. मथुरा में ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी.

यूपी में आज निकलेगा चेहल्लुम का जुलूस, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा
चेहल्लुम के जुलूस के दौरान संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक, पिछले पांच साल में जन्माष्टमी के मौके पर अलग-अलग जगहों पर 13 घटनाएं सामने आईं। जिसे देखते हुए इस वर्ष कड़े सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये गये हैं.

विभिन्न जिलों में 21 कंपनी अतिरिक्त पीएसी
डीजीपी मुख्यालय स्तर से विभिन्न जिलों में 21 कंपनी अतिरिक्त पीएसी लगाई गई है। डीजीपी मुख्यालय से एक एएसपी, छह सीओ, 10 इंस्पेक्टर, 130 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 400 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, दो यातायात निरीक्षक, 20 यातायात उपनिरीक्षक, 150 मुख्य आरक्षी व आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। तीर्थयात्रियों की भीड़ को देखते हुए

चेहल्लुम जुलूस के लिए जिलों में 12 एएसपी, 29 सीओ, सात कंपनी आरएएफ और पीएसी
मथुरा में एटीएस कमांडो की एक टीम, अतिरिक्त पीएसी की आठ कंपनियां और आरएएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। चेहल्लुम के लिए संवेदनशील जिलों में 12 एएसपी, 29 सीओ, सात कंपनी आरएएफ और पीएसी की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। सभी जिलों में अधिकारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया गया है. सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट कर दिया गया है.


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page