ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप,

खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप,

गाजियाबाद

वेव सिटी थाना क्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी गांव के खेत में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने मौके पर पहुंच कर पति की शिनाख्त की। व्यक्ति की हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है और मामले में करीबी संदेह के घेरे में है।

फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का करता था काम

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। दीनानाथपुर पूठी गांव में रहने वाले रवि (45) हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रिक पैनल बनाने की फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। रवि के परिवार में पत्नी पूजा व तीन बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही रहने वाले देवेंद्र के खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

मुंह के बल खेत में पड़ा मिला शव

पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का शव पानी से भरे खेत में मुंह के बल पड़ा हुआ था। इससे पहले कि फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच करती कि पूजा भी वहां पहुंच गई। जिसने मृतक का चेहरा देखे बगैर उसकी पहचान अपने पति रवि के रूप में की। पुलिस के पूछने पर पूजा ने बताया कि उसने कपड़ों को देखकर मृतक की पहचान की है, जिसके चलते पूजा पर पुलिस का शक गहराया हुआ है।

शराब पीने का आदी थी रवि

एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रवि शराब पीने का आदी था। उसने अपनी फैक्ट्री में बता रखा था कि उसकी पत्नी मर चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी देखरेख का जिम्मा वह खुद संभालता है। इसकी वजह से रवि रोजाना फैक्ट्री की छुट्टी से पहले की घर आ जाता था।

पुलिस ने नशे के दौरान मुंह के बल पानी में गिरने से भी मौत होने का अंदेशा जताया है, लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि पूजा को पुलिस के पहुंचने से पूर्व खेत की ओर से आते देखा गया। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा और आगे की जांच की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page