ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

दुकान से मोबाइल खरीदने पहुंची युवती का दुकानदार ने हाथ पकड़ लिया गुस्साई महिला ने जड़ा थप्पड़ विरोध पर की मारपीट

दुकान से मोबाइल खरीदने पहुंची युवती का दुकानदार ने हाथ पकड़ लिया गुस्साई महिला ने जड़ा थप्पड़ विरोध पर की मारपीट

गाजियाबाद

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित दुकान से मोबाइल खरीदने पहुंची युवती का दुकानदार ने हाथ पकड़ लिया। उनके साथ छेड़खानी की गई। विरोध पर उनके साथ मारपीट की।

गुस्साई महिला ने जड़ा थप्पड़

गुस्साई युवती ने आरोपित को थप्पड़ जड़ दिया। किसी तरह वहां से भागकर पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बुलंदशहर जिले के डाबका की रहने वाली युवती की मोदीनगर में रिश्तेदारी है।

वह दो दिन पहले मोदीनगर आई थी। उन्हें एक मोबाइल खरीदना था, इसलिए वे अपनी मौसी के साथ मोबाइल की दुकान पर गई। वहां उन्होंने कई मोबाइल देखे। एक मोबाइल उन्हें पसंद आया। रुपयों को लेकर उनके बीच बात होने लगी।

आरोप है कि दुकानदार ने कहा कि आप जैसी लेडिज को तो हम फ्री में मोबाइल दे देते हैं। इतना कहते ही आरोपित ने उनका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपित ने उन्हें पीटा भी। बचाव में युवती ने दुकानदार को चाटा जड़ दिया।

जल्द होगी गिरफ्तारी

चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस पर आरोपित मौके से फरार हो गया। युवती ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपित दुकानदार व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी। पीड़िता के बयान भी दर्ज करा दिये गए हैं।

10 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से घर के बाहर छेड़खानी

उधर, एक अन्य मामले में मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी 10 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से छेड़खानी की गई। आरोपित का इरादा बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करना था, लेकिन बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित भाग निकला। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित बच्ची के माता-पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। वह एक आंख से दिव्यांग हैं। अपनी ताई के साथ रहती हैं। मंगलवार देर शाम उनका भाई घर के बाहर खेल रहा था। ताई ने भाई को बुलाने के लिए कहा तो बच्ची उसे बुलाने घर के बाहर गई।

आरोप है कि इस बीच एक आरोपित वहां आया और बच्ची से छेड़खानी करने लगा। आरोप ने बच्ची का मुंह दबाकर उसका अपहरण करने की कोशिश की। वह उसे जबरदस्ती घर के सामने से ले जाने लगा।लेकिन बच्ची ने उसके हाथ में काटकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए तो आरोपित भागने लगा।

लोगों ने आरोपित को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वह अंधेरे में फरार हो गया। सुबह के समय बच्ची अपने स्वजन के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। सारी बात बताई। मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page