ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

चोरी कर रहे बदमाशों ने चलाई गोली, बदमाश साथी को लगी, गिरफ्तार,माल बरामद

चोरी कर रहे बदमाशों ने चलाई गोली, बदमाश साथी को लगी, गिरफ्तार,माल बरामद

हापुड़

हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड पर निर्माणाधीन वेयर हाउस की दीवार कूदकर घुसे बदमाशों का सुरक्षा में तैनात गाडों ने डटकर सामना किया। इस दौरान बदमाशों ने गाड़ों पर गोली चला दी। गाडों ने भी बदमाशों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान बदमाश की गोली गलती से उसके ही साथी क़ी जांघ में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने घायल साथी को रामा अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से भाग निकले।

वेयर हाउस मालिक कपिल कंसल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस शनिवार की देर रात को रिलायंस रोड पर चेकिंग कर रही थी। संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। पूछताछ में गांव गालंद निवासी पवन ने बताया कि वेयर हाउस में चोरी करने के उद्देश्य से अपने साथी सतीश, रिंकू व एक के साथ अंदर घुसे थे। गाडों को देखकर गोली चला थी। साथी की गोली फसने से सतीश की जांघ में जाकर गोली लग गई। जिसको आनन फानन में रामा अस्पताल में भर्ती कराया था। पवन की निशानदेही पर पुलिस ने 11 सरिया, सरिया काटने का कटर बरामद किया है।

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page